दैनिक जीके प्रश्नोत्तरी: विश्व बैंक का मुख्य कार्यालय कहाँ है

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:  हम सभी जानते हैं कि आज के समय में किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स बहुत आवश्यक हैं। इनसे संबंधित कई प्रश्न एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं। नीचे दिए गए प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और उनका उत्तर देने का प्रयास करें। हमने यहां पूछे गए सभी सवालों के जवाब भी दिए हैं। इन प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करें और अपनी बुद्धि का परीक्षण करें ।

प्रश्न 1- बेंगलुरु में ‘विधान सौधा’ का निर्माण किस चट्टान से किया गया था?

उत्तर 1- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘विधान सौधा’ ग्रेनाइट से निर्मित है।

 

प्रश्न 2 – देश में किस स्थान को “भारत का शिराज” या “शिराज़-ए-हिन्द” भी कहा जाता है?

(ए)अजमेर

(बी) आगरा

(सी) मथुरा

(डी)जौनपुर

उत्तर 2 – उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर को “भारत का शिराज” या “शिराज-ए-हिन्द” कहा जाता है।

प्रश्न 3 – जवाहरलाल नेहरू ने “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” पुस्तक किस जेल में लिखी थी?

(ए) अलीपुर सेंट्रल जेल

(बी) अहमदनगर किला जेल

(सी) यरवदा जेल

(डी) देवली कैंप जेल

उत्तर 3 – जवाहरलाल नेहरू ने अहमदनगर फोर्ट जेल में “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” पुस्तक लिखी थी।

प्रश्‍न 4 – भारत के संविधान में कल्‍याणकारी राज्‍य की किस अवधारणा को शामिल किया गया?

(ए) पांचवीं अनुसूची

(बी) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत

(सी) प्रस्तावना

(डी) मौलिक अधिकार

उत्तर 4 – कल्याणकारी राज्य की अवधारणा भारत के संविधान में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों में निहित है।

प्रश्न 5 – भारत के किस शहर को “धोखेबाजों का शहर” कहा जाता है?

(ए) दिल्ली

(बी) लखनऊ

(सी) इंदौर

(डी) हैदराबाद

उत्तर 5 – मध्य प्रदेश राज्य में स्थित “इंदौर” शहर को “धोखेबाजों का शहर” कहा जाता है।

प्रश्न 6- विश्व के सबसे बड़े फूल का क्या नाम है..?

उत्तर 6- रैप्लेसिया अरनौडली

प्रश्न 7- सूर्य में हाइड्रोजन की मात्रा कितनी है?

उत्तर 7- सूर्य में हाइड्रोजन की मात्रा 71% है

प्रश्न 8- शीत ऋतु में किस राज्य में अधिक वर्षा होती है?

उत्तर 8- तमिलनाडु

प्रश्न 9- विश्व बैंक का प्रधान कार्यालय कहाँ है..?

उत्तर 9- वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न 10- ग्रहों की गति के नियमों को समझाने वाला वैज्ञानिक कौन था?

उत्तर 10- केप्लर