DA Arrear 2025 अपडेट: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, 3 महीने का एरियर और बढ़ी हुई सैलरी जल्द खाते में

DA Arrear 2025 अपडेट: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, 3 महीने का एरियर और बढ़ी हुई सैलरी जल्द खाते में
DA Arrear 2025 अपडेट: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, 3 महीने का एरियर और बढ़ी हुई सैलरी जल्द खाते में

देश के करीब 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इस फैसले से 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स सीधे तौर पर लाभांवित होंगे।

अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि एरियर की राशि कब और कैसे मिलेगी, और अप्रैल में उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी।

DA और DR में 2% बढ़ोतरी: क्या मिलेगा एरियर?

जी हां, इस बार सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ अप्रैल से बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं, बल्कि जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 का एरियर भी मिलेगा। यानि उन्हें तीन महीने का बकाया DA (DA Arrear) एक साथ उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

इससे कर्मचारियों की मंथली आय में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिलेगी और उनके खर्चों को मैनेज करना थोड़ा आसान होगा।

अप्रैल में कितनी बढ़ेगी सैलरी? आइए उदाहरण से समझें

कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो:

  • 2% की बढ़ोतरी के बाद, हर महीने ₹360 अतिरिक्त मिलेंगे।

  • 3 महीने के एरियर के रूप में मिलेंगे ₹360 x 3 = ₹1,080।

  • अप्रैल में कुल DA = पुराना DA + ₹360 (नई दर से)।

अगर पेंशनर की मासिक पेंशन ₹9,000 है, तो:

  • उन्हें हर महीने ₹180 ज्यादा मिलेंगे।

  • 3 महीने का एरियर = ₹180 x 3 = ₹540।

यह बढ़ोतरी भले ही छोटी दिखे, लेकिन लाखों लोगों पर इसका असर है। इससे सरकार पर ₹6,614.04 करोड़ का वार्षिक भार आएगा, लेकिन करोड़ों परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

अगली DA बढ़ोतरी कब होगी?

केंद्र सरकार हर साल दो बार DA में संशोधन करती है—एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में। चूंकि जनवरी वाला हाइक हो चुका है, अब अगला हाइक जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए लागू होगा।

इसकी घोषणा अक्टूबर या नवंबर 2025 में होने की उम्मीद है। साथ ही, एक और चर्चा जो कर्मचारियों में जोरों पर है, वो है 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की संभावनाएं। अगर यह लागू होता है, तो DA की गणना प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और कर्मचारियों का DA फिर से शून्य (0%) से शुरू किया जाएगा।

DA बढ़ोतरी और एरियर कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी सैलरी में DA और एरियर कितना जुड़ा है, तो नीचे दिए गए तरीकों से आप पूरी जानकारी पा सकते हैं:

1. सैलरी स्लिप देखें:

अप्रैल 2025 की सैलरी स्लिप में एक अलग सेक्शन में बढ़ा हुआ DA और एरियर दिखाया जाएगा।

2. बैंक स्टेटमेंट चेक करें:

आपकी अप्रैल की सैलरी जब क्रेडिट होगी, तो आप उसे मार्च की सैलरी से तुलना करके देख सकते हैं कि कितना अंतर आया है।

3. कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन करें:

हर सरकारी विभाग का अपना Employee Self Service Portal (ESSP) होता है, जहां से आप अपनी सैलरी डिटेल्स, स्लिप और DA अपडेट देख सकते हैं।