==========HEADCODE===========

कांग्रेस मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर ने की बैठक

रांची, 26 अप्रैल (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की बैठक अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर वैभव शुक्ला और सुमेर चारण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बैठक में शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की पूरी जानकारी प्राप्त कर मीडिया के साथ समन्वय बनाने की दिशा में गहन चर्चा कर कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के जरिये देश में सोशल मीडिया और मीडिया के अन्य माध्यम से झूठी अफवाहों का बाजार गर्म किया जा रहा है, ताकि जनता अपनी मूल समस्याओं को छोड़कर उनके द्वारा फैलाई जा रहे झूठ के झांसे में आकर अपना मतदान भाजपा के पक्ष में करें।