इन चीजों का सेवन करें, बढ़ती उम्र के साथ भी रहेंगे जवान

7fbb392735eb8d3a4109df7b54a51a92

बढ़ती उम्र के साथ लोगों को सेहत के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके आप बढ़ती उम्र में भी खुद को जवान बनाए रख सकते हैं।

लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। 35-40 की उम्र तक चेहरे पर झाइयां और दाग-धब्बे होना आम बात है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी आदि बेरीज त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनका सेवन करने से आप लंबे समय तक जवां बने रह सकते हैं।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में उम्र से संबंधित बदलावों को धीमा करने में उपयोगी होते हैं। ये चीजें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके सूजन को कम करने में भी उपयोगी हैं। ग्रीन टी का सेवन करके भी आप खुद को इस समस्या से बचा सकते हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से त्वचा की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं।