आम जनमानस के पैसे को छीनना चाहती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

ऊना, 25 अप्रैल (हि. स.)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने जिला हमीरपुर व ऊना प्रवास के दौरान वीरवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही भाजपा ने लगातार हमीरपुर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की चारों की चारों सीटों 2014 और 2019 में जीती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की वसूली उनके सत्ता में आते ही शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा यह वसूली टेक्स व्यापारी आम लोग उद्योगपति सभी को कांग्रेस सरकार में देना पड़ता है लेकिन मौत के बाद भी कांग्रेस सरकार की वसूली जारी रहे यह भी कांग्रेस सरकार ने इस बार के मेनिफेस्टो में स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि अब संपत्ति अब आपकी संतान की नहीं होगी बल्कि वह अपने वोट बैंक के लिए उसे संपत्ति को लोगों को बांट देंगे जिस पर उनका कभी हक नहीं था।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में ना संपत्ति ना संतान ना सीमा और ना ही सरहद सुरक्षित है और इसी के साथ ना ही सनातन सुरक्षित है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के पैसे को छीनना चाहती है और उनके हक भी छीनना चाहती है और उनके मौत के बाद भी उनके परिश्रम का पैसा उनकी संतान को नहीं बल्कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करना चाहती है।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने ना कभी सेना को सशक्त किया और ना ही कभी सीमाओं को सुरक्षित रखा और ना ही कांग्रेस पार्टी ने कभी सेना के जवानों को बुलेट जैकेट दिए और ना ही पिछले 10 सालों में कोई लड़ाकू विमान सेना को दिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा की कांग्रेस पार्टी के लिए देश की सुरक्षा महत्व नहीं रखती उन्होंने कहा कि वह केवल रक्षा सौदों में दलाली खाने की और ध्यान देते थे।

अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना चाहते हुए कहा कि जिस पार्टी के अनेक नेता जेल में हो भ्रष्टाचार के कारण पंजाब से लेकर दिल्ली तक आम आदमी पार्टी के नेताओं को इस्तीफा देने पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि जिनके स्वास्थ्य मंत्री शिक्षा मंत्री वह शराब मंत्री मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जेल में हो यह कीर्तिमान अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बनाया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को बेल भी नहीं मिली और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जांच एजेंसियों के पास है।