चौथे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

रांची, 26 अप्रैल (हि. स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुकुल वासनिक की ओर से चौथे चरण 13 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गयी है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अमुल्य नीरज खलखो ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, के.सी. वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, भुपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, तारिक अनवर, डॉ. अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय, राना के. पी. सिंह, आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, दीपिका पांडे सिंह, फुरकान अंसारी, डॉ. प्रदीप कुमार. बालमुचू, बंधु तिर्की, सहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, मानस सिन्हा, गीताश्री उरांव, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, मंजूर अंसारी, छविन्द्र करमा, रियाजुल अंसारी, नमन बिक्सल कोंगारी और दयामनी बारला शामिल है।