कांग्रेस निर्दोष लोगों की हत्या की है : मंत्री पीयूष हजारिका

गुवाहाटी (असम), 20 अप्रैल (हि.स.)। असम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने आरोप लगाया कि कांग्रेस निर्दोष लोगों की हत्या की है। वे शनिवार को मोरीगांव के धींग के मिकिरवीटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस की सरकार 60 साल से थी। इन 60 वर्षों में कांग्रेस ने असम में केवल छह मेडिकल कॉलेज बनाए और हमने सात साल और 10 महीने असम में शासन किया, इन सात साल और 10 महीनों में हमने 18 मेडिकल कॉलेज बनाए।

यह समझाते हुए कि हमें मेडिकल कॉलेज की जरूरत क्यों है, मंत्री ने कहा कि एक मेडिकल कॉलेज न केवल ईलाज के लिए होता है बल्कि मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर अध्ययन करते हैं। अगर हम डाक्टरी की पढ़ाई की व्यवस्था करते तो डॉक्टरों को मिकिरवीटा जैसे क्षेत्रों में भी भेज पाते। कांग्रेस के दिनों में असम में केवल 726 डॉक्टर थे। इसलिए हम ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों को नहीं भेज पाए हैं। गांवों में लोगों को बीमारियों के साथ रहना पड़ता है।

मंत्री ने कहा कि इसके लिए केवल कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। अगर कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज बनाया होता तो आज हमारे यहां डॉक्टर होते। हमारे लोग आज कम उम्र में नहीं मरते। कांग्रेस निर्दोष लोगों की हत्यारी है। आज गांवों में कई लोगों को बिना इलाज के मरना पड़ा है क्योंकि कांग्रेस ने डॉक्टर नहीं बनाए। अपने भाषण में उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस हत्यारी है। मंत्री ने पूछा कि क्या ऐसी कांग्रेस को वोट देने से कोई फायदा होगा।

उन्होंने कहा “असम में कल पहले चरण का मतदान हुआ। मैं इन दिनों पूरे असम में घूम रहा हूं, लोगों से बात कर रहा हूं – मैं कह सकता हूं कि भाजपा ने इन सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि असम में शुक्रवार को पहले चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में असम के पांच निर्वाचन क्षेत्रों जोरहाट, डिब्रूगढ़, काजीरंगा, शोणितपुर और लखीमपुर में वोट डाले गए।

बैठक में मंत्री पीयूष ने नगांव से निवर्तमान सांसद प्रद्युत बरदलै पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया, लेकिन पांच साल में वह मोरीगांव, जागीरोड और लहरीघाट नहीं आए। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है- इस बार मिकिरवीटा को छोड़िए, मोरीगांव टाउन छोड़िए, जागीरोड, लहरीघाट, ढींग, रूपाही छोड़ दीजिए। कल लहरीघाट में अपनी उपस्थिति का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने कल लहरीघाट में चार बैठकों में भाग लिया। प्रत्येक बैठक में आठ हजार से 10 हजार लोगों ने भाग लिया और उनमें से 80 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे। यह पूछे जाने पर कि इस बार वे किसे वोट देंगे, लहरीघाट के लोगों ने कहा कि वे सिर्फ भाजपा को वोट देंगे। क्योंकि, कांग्रेस ने लहरीघाट के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। मंत्री ने कांग्रेस पर फिर से तंज कसते हुए कहा कि वह सूता और कंबल बांटने की पार्टी है। इस दौरान हजारिका ने जहां भाजपा सरकार की कई योजनाओं के बारे में बताया, वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों की आलोचना की।