जींद : प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार : बृजेंद्र सिंह

जींद, 18 जून (हि.स.)। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने हलके के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार को कालता, भौंसला, रोजखेड़ा, धनखड़ी गांव का दौरा किया। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में मुख्य रूप से पीने के पानी की समस्या के समाधान की मांग कांग्रेस नेता से लोगों ने की। समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन भी पूर्व सांसद ने किए।

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाला कल कांग्रेस का है। विस चुनाव में कांग्रेस बड़े बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी। इस बार पांच सीटों पर कांग्रेस जीती। भाजपा से अधिक वोट प्रतिशत कांग्रेस को मिले तो विधानसभाओं में भाजपा से अधिक 46 विधानसभा क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन को जीत मिली। यह चुनाव इस बात का संकेत दे रहे हैं कि प्रदेश में आने वाली सरकार किसी बन रही है। इस चुनाव में लोगों ने नरेंद्र मोदी के नाम पर जरूर वोट दिए लेकिन विस चुनाव में कांग्रेस की सुनामी नजर आएगी। इस मौके पर राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, प्रदीप मोर, प्रदीप चहल, अनूप श्योकंद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।