सैम पित्रोदा: कांग्रेस ने बुधवार को सैम पित्रोदा को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा, ‘सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पित्रोदा ने इसी साल मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

पित्रोदा का विवादित बयान
हमेशा अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी लोग एक साथ रहते हैं. यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों, पश्चिमी भारत में रहने वाले अरब और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हम सब एक साथ रहते हैं.

भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम देश पर अपनी पकड़ बनाए रख सकते हैं. भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।


लोकसभा चुनाव के बीच पित्रोदा की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने हंगामा मचा दिया था. सत्ताधारी बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. हालांकि, पार्टी ने पित्रोदा की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है. इसके बाद जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा की गई तुलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है.