कांग्रेस और जेएमएम भ्रष्टाचार क़ी जननी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दुमका, 11 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम भ्रष्टाचार की जननी है, जो डूबती हुई नैया है। यही वजह है कि कांग्रेस के एमपी-एमएलए भाग कर भाजपा में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को दुमका कान्वेंशन सेंटर में आयोजित दुमका लोकसभा बूथ कमेटी के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री भ्रस्टाचार के आरोप में जेल गया हो। इससे और क्या शर्म की बात होंगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कितने लोग जेल गए। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार दुमका लोकसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन तय किया गया। जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है कि तीसरी बार 400 पार में मोदी के जीत पर दुमका अपनी अहम भूमिका निभाएगी। इस बार सांसद सुनील सोरेन की जीत एक लाख से भी अधिक वोट से होगी।