कांग्रेस और जेएमएम भ्रष्टाचार क़ी जननी : मुख्यमंत्री विष्णु सोहाय

दुमका, 11 मार्च(हि. स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसोय ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम भ्रष्टाचार क़ी जननी है, जो डूबती हुई नैया है। यही वज़ह है कि कांग्रेस के एमपी-एमएलए भाग कर भाजपा में आ रहे है। सोहाय सोमवार को दुमका कान्वेंशन सेंटर में आयोजित दुमका लोकसभा बूथ कमेंटी के सम्मेलन में को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य का सीएम भ्रस्टाचार के आरोप मे जेल गया हो। इससे और क्या शर्म क़ी बात होंगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कितने लोग जेल गये। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार दुमका लोकसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन तय किया गया। जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है कि तीसरी बार 400 पार मे मोदी जी के जीत पर दुमका अपनी अहम् भूमिका निभाएगी। इस बार सांसद सुनील सोरेन की जीत एक लाख से भी अधिक वोट से होगी।