ठंडा पानी: अगर आप फ्रिज के ठंडे पानी के शरीर पर पड़ने वाले असर के बारे में जान लेंगे तो एक बूंद भी आपके गले से नीचे नहीं जाएगी

Cold Water: अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. कुछ राज्यों में लू भी शुरू हो गई है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है लोग ठंडे पानी का इस्तेमाल अधिक करने लगते हैं। गर्मी से परेशान होकर लोग सीधे फ्रिज खोलकर ठंडा पानी पी लेते हैं। लेकिन ये ठंडा पानी शरीर पर बुरा असर डालता है. 

गर्मी में ठंडा पानी पीने का मजा तो है लेकिन ये आदत शरीर के लिए सजा है। यह आदत सेहत पर बुरा असर डालती है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि ठंडा पानी पीने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। 

 

शरीर का तापमान अधिक होने पर यदि ठंडा पानी पिया जाए तो यह पानी पेट में जाकर तापमान को संतुलित करता है जिसमें अधिक ऊर्जा खर्च होती है। ठंडा पानी मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देता है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. 

ठंडा पानी पीने से होने वाली समस्याएँ

 

भोजन को पचने में समय लगता है

जब आप खाते हैं, तो आपका पेट एसिड पैदा करता है जो भोजन को पचाता है। ठंडा पानी पीने से पेट का तापमान कम हो जाता है। जिससे एसिड बनना कम हो जाता है और भोजन पचने में अधिक समय लगता है।

हृदय पर दबाव पड़ता है

जब ठंडा पानी शरीर में प्रवेश करता है तो उसे गर्म करने के लिए शरीर को अधिक ऊर्जा का उपयोग करना पड़ता है। इससे हृदय पर दबाव पड़ता है। इससे हृदय संबंधी परेशानियां होती हैं। 

 

शरीर को जरूरी पानी नहीं मिल पाता है

प्यास तब लगती है जब शरीर को पानी की आवश्यकता होती है। अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो आपको प्यास नहीं लगती है और शरीर को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पाता है। इससे डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. 

सिरदर्द

कई लोगों को ठंडे पानी से सिरदर्द हो सकता है। क्योंकि ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है जिससे सिरदर्द हो सकता है। 

 

गला खराब होना

अगर कोई व्यक्ति अचानक से ठंडा पानी पीना शुरू कर दे तो उसे गले की समस्या होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इससे सर्दी-खांसी हो सकती है.