Coconut Water: गर्मियों में किस समय पीना चाहिए नारियल पानी? इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में कुछ चीजें खाने का अलग ही मजा है. कोई आम का दीवाना है तो किसी को तरबूज का स्वाद लेना पसंद है. गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है और इसके लिए ऐसी चीजें खाने या पीने की सलाह दी जाती है जिनमें हाइड्रेटिंग गुण हों। इन्हीं में से एक है नारियल पानी जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है। 

 

ऐसा माना जाता है कि अगर आप एक नारियल का पानी पीते हैं तो आपके शरीर में पूरे दिन पानी की कमी महसूस नहीं होती है। नारियल पानी में कैल्शियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। गर्मियों में इसे पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है। चाहे लोग ऊर्जा के लिए कितने भी पेय पी लें, नारियल पानी जितना ताज़ा और स्फूर्तिदायक शायद ही कोई पेय हो।

 

 

यह इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत है। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे पीते समय कई गलतियां दोहराते हैं। कई लोगों को यह भी पता नहीं होता कि इसे पीने का सही समय क्या है। अब सवाल यह है कि गर्मियों में नारियल पानी कब और किस समय पीना चाहिए। 

 

नारियल पानी पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। दरअसल, इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सही रहता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है इसलिए नारियल पानी और खीरे जैसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, नारियल पानी शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करने का काम करता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

 

 

लोगों के बीच यह सवाल रहता है कि नारियल पानी किस समय पीना चाहिए? कुछ लोग इसे खाली पेट तो कुछ दोपहर के समय पीना फायदेमंद मानते हैं। इसे पीने का सबसे अच्छा समय सुबह है। इसे भारी भोजन के साथ या उसके बाद नहीं पीना चाहिए। एक्सपर्ट सुरभि पारीक का कहना है कि जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन की समस्या है उन्हें खाली पेट नारियल पानी पीना चाहिए। हालाँकि, इस स्वस्थ पेय को खाली पेट पीने के और भी कई फायदे हैं।

 

 

इसे सुबह-सुबह पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिसका फायदा वजन घटाने में होता है। अगर पेट स्वस्थ है तो शरीर कई बीमारियों या स्वास्थ्य समस्याओं से बचा रहता है। आप चाहें तो विशेषज्ञों की सलाह पर इसे दोपहर में भी पी सकते हैं। हालांकि, इसे शाम के समय पीना चाहिए या नहीं, इसे लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

 

 

आईएमडी ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में लू का खतरा लोगों को काफी परेशान करेगा. ऐसे में नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी है। हालाँकि, जो लोग किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है और शरीर में इसकी अधिकता के कारण यह किडनी में जमा होने लगता है। ऐसे में किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

 

इस ड्रिंक का दोगुना फायदा पाने के लिए आप इसमें कुछ चीजें भिगोकर खा सकते हैं. इस पानी में चिया सीड्स और नट्स को रात भर भिगोकर रखें और अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह एक स्वस्थ नाश्ता है जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे सकता है और त्वचा को स्वस्थ बना सकता है।

 

 

आप चाहें तो नारियल पानी और नींबू का हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं. एक गिलास में आधा नींबू का रस, एक चम्मच शहद और 4 से 5 पुदीने की पत्तियों का रस मिलाकर नारियल पानी में मिला लें. गर्मियों का ये हेल्दी ड्रिंक आपको लू से बचाएगा और शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.