झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का और डॉ बेला प्रसाद छह को आयेंगे रांची

रांची, 03 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का और डॉ बेला प्रसाद के साथ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस संबंध में मंगलवार रात जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सप्तगिरि शंकर उल्का एवं डॉक्टर बेला प्रसाद को बधाई दी,और कहा कि आप दोनों का अनुभव का लाभ संगठन को मजबूत करने में मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड की राजनीतिक परस्थितियों से उन्हें अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के जरिये किए जा रहे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं डॉक्टर बेला प्रसाद झारखंड का दौरा करेंगे। पहले से चल रहे कार्यक्रम संवाद आपके साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 6 सितंबर को सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं डॉक्टर बेला प्रसाद दिल्ली से बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट आएंगे और 11:00 बजे सिमडेगा में जिला कांग्रेस कमेटी ,प्रखंड, मंडल पंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अग्रणी संगठन एवं प्रमुख कांग्रेस जनों के “संवाद आपके साथ ” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सिमडेगा से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और सात बजे सर्किट हाउस में पीएसी की बैठक में भाग लेंगे और आठ बजे पूर्व प्रदेश मंत्रियों और मंत्रियों एवं पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लेंगे।