इस देश की नागरिकता है सबसे सस्ती, सिर्फ इतने रुपये खर्च कर बन सकते हैं विदेशी

651220f7e756010b212ba963a1eeb9d5

विराट कोहली लंबे समय से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अब ब्रिटिश नागरिकता लेंगे और वहीं बस जाएंगे। हालांकि, इन अफवाहों पर अभी तक विराट कोहली या अनुष्का शर्मा की ओर से कोई बयान नहीं आया है . आइए आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं जहां नागरिकता पाना बहुत आसान है। यानी आप यहां थोड़े से पैसे खर्च करके इन देशों के स्थायी नागरिक बन सकते हैं।

पहले नंबर पर डोमिनिका

पहाड़ों से घिरा और समुद्र के बीच में स्थित डोमिनिका एक ऐसा देश है जहां आपको बहुत आसानी से नागरिकता मिल सकती है। यहां की नागरिकता पाने के लिए आपको कुछ कागजी कार्रवाई के बाद 76,46,000 रुपये की फीस चुकानी होगी। यदि आपको डोमिनिका की नागरिकता मिल जाती है तो आप लगभग 140 देशों में वीज़ा मुक्त प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आपको मुफ्त स्वास्थ्य और जीवन बीमा भी मिलता है।

दूसरे नंबर पर सेंट. लुसिया

डोमिनिका के बाद सेंट लूसिया दूसरे स्थान पर है। इस देश की नागरिकता प्राप्त करने के बाद आप लगभग 140 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश पा सकते हैं। इसके अलावा यहां की नागरिकता मिलने के बाद आपको बिजनेस में लगने वाले कई तरह के टैक्स से भी राहत मिलती है। इस देश की नागरिकता पाने के लिए आपको करीब 76 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

तीसरे नंबर पर ग्रेनाडा है

सबसे सस्ती नागरिकता वाले देशों के मामले में ग्रेनाडा तीसरे स्थान पर है। यहां की नागरिकता पाने के लिए आपको 114,69,000 रुपये खर्च करने होंगे। यदि आपको ग्रेनाडा की नागरिकता मिल जाती है तो आप 130 देशों में वीज़ा मुक्त प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको यहां की नागरिकता मिल जाती है तो आप बिना संपत्ति कर चुकाए जितनी चाहें उतनी जमीन खरीद सकते हैं। हालांकि, ग्रेनाडा की नागरिकता हासिल करने के लिए आपको पैसे खर्च करने के साथ-साथ वहां की सरकार की कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा। इन शर्तों के बारे में जानने के लिए आप ग्रेनाडा देश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।