चुम दरांग ने शेयर किया वैलेंटाइन डे का प्लान,चुम के लुक की हुई तारीफ

Karan Veer Chum Darang 173942643

बिग बॉस 18 का खिताब करण वीर मेहरा ने जीत लिया है। करण शो में अपने गेम और चुम दरांग संग उनके लिंकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। शो के बाद भी उनके रिश्ते की चर्चा बनी हुई है। अब सभी ये जानना चाहते हैं कि क्या दोनों इस वैलेंटाइन डे को एक साथ मनाएंगे। ऐसे में चुम ने अपने वैलेंटाइन डे के प्लान का खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं चुम ने क्या कहा।

चुम दरांग ने शेयर किया वैलेंटाइन डे का प्लान

चुम दरांग हाल ही में स्पॉट हुईं और पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। एक पैपराजी ने उनसे वैलेंटाइन डे के बारे में सवाल किया, “कल वैलेंटाइन डे है, आपका प्लान क्या है?” इस पर चुम ने चहकते हुए जवाब दिया, “प्लान तो है, लेकिन सब नहीं बता सकती। अगर सब बता दिया तो फिर सरप्राइज किस बात का?”

पहली बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा

चुम के लुक की हुई तारीफ

इस दौरान चुम का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा था। उन्होंने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और स्किन-फिट लॉन्ग स्कर्ट पहना था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और हाई हील्स पहनकर अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना लिया था। इस वीडियो पर फैंस के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स चुम की तारीफ करने के साथ-साथ उनके वैलेंटाइन प्लान के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं। अब यह देखना होगा कि कल उनका सरप्राइज क्या होता है।

News Hub