मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद नगर निगम की 63.84 करोड़ की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

गाजियाबाद,12 मार्च(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नगर निगम की 63.84 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास सजीव प्रसारण के माध्यम से किया। यह कार्यक्रम लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित पार्षद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे। 11 परियोजनाओं में तीन योजनाओं का लोकार्पण तथा आठ योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

महापौर तथा नगर आयुक्त ने शहर वासियों को सरकार की योजनाओं के क्रम में हो रहे विकास कार्यों के लिए उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी। महापौर ने गाजियाबाद नगर निगम के तेजी से चल रहे कार्यों को लेकर भी सराहना की गई। मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का कार्य, सूर्य नमस्कार स्टैचू की स्थापना का कार्य का लोकार्पण किया गया।

महापौर ने शहर वासियों को अमृत 2.0 के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्य के बारे में भी अवगत कराते हुए शुभकामनाएं दी। मोरटा, नायफल, सदरपुर टंकी के पास का तालाब तथा पक्का तालाब का शिलान्यास किया गया। नगर आयुक्त ने शहर वासियों को योजनाओं के अंतर्गत हुए कार्यों के बारे में अवगत कराया।