मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, सुबह भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय पौड़ी जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को प्रातः काल पौधारोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रातः भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने सुबह भ्रमण के दौरान दुकानदारों, छात्रों समेत स्थानीय लोगों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और प्रदेश सरकार की नीतियों और संचालित विकास कार्यों पर उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री से मिलकर स्थानीय लोगों में भी प्रसन्नता दिखाई दी। लोगों की कहा कि मुख्यमंत्री बहुत सहज और मिलनसार हैं व लोगों से संवाद बनाए रखते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अपने जनपद भ्रमण के दौरान मॉर्निंग वॉक में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार के कार्यों की जानकारी लेते रहते हैं। बच्चों से लेकर बड़े, राहगीरों, दुकानदारों से मिलने का उनका सिलसिला लगातार जारी है।