मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की दी बधाई

देहरादून, 30 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस” पर जारी अपने बधाई संदेश में प्रदेश वासियों और श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए श्रमिकों को कर्मयोगी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में वहां के कामगारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

इससे एक बेहतर और समृद्ध राष्ट्र की नींव तैयार होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रम कानूनों का अनुपालन और श्रमिकों के कल्याण के लिये राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है।