वीजा नियमों में बदलाव: इस देश ने सख्त किए रोजगार वीजा नियम, प्रवासियों के रिकॉर्ड आगमन के बाद लिया फैसला

न्यूजीलैंड ने रोजगार से संबंधित अपने वीजा नियमों को सख्त कर दिया है। रविवार को एक बयान जारी करते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने कहा कि वह अपने रोजगार वीजा कार्यक्रम में तत्काल बदलाव कर रही है।

पिछले साल प्रवासियों के रिकॉर्ड आगमन के कारण न्यूजीलैंड ने यह फैसला लिया है। सरकार ने इस स्तर को “अस्थिर” बताया और इसे कायम नहीं रखा जा सकता।

अब न्यूजीलैंड उन ज्यादातर नौकरियों के लिए बाहरी लोगों को बुलाएगा जिनके लिए देश में कौशल की कमी है।

वीजा नियमों में क्या बदलाव किए गए?

न्यूज़ीलैंड ने वीज़ा नियमों में जो बदलाव किए हैं, उनमें कम-कुशल नौकरियों के लिए भी अंग्रेजी भाषा दक्षता अनिवार्य बनाना और अधिकांश रोजगार वीज़ा के लिए न्यूनतम कौशल और अनुभव सीमा निर्धारित करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, कम-कुशल नौकरियों के लिए अधिकतम निरंतर प्रवास को 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष कर दिया गया है। इसका मतलब है कि कम-कुशल प्रवासी एक बार में अधिकतम 3 साल तक ही न्यूजीलैंड में रह पाएंगे।

2023 में 1.73% प्रवासी न्यूजीलैंड आये

51 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में महामारी के बाद प्रवासियों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है और 2023 में लगभग 1.73 लाख प्रवासी न्यूजीलैंड आए।
न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने कहा, “सरकार का ध्यान केंद्रित है उन क्षेत्रों को भरने के लिए उच्च-कुशल आप्रवासियों को आकर्षित करना जहां कौशल की कमी है। हमें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि न्यूज़ीलैंडवासी उन नौकरियों में सबसे आगे हों, जहाँ कौशल की कोई कमी नहीं है।