चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टीम इंडिया के खिलाड़ी को फोन पर मिली धमकी, चौंकाने वाला खुलासा

Zdh7mn1ojw4nf1zmjx6yxco2qypydcuz7pz8dgwa

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक यादगार टूर्नामेंट था। टीम इंडिया ने इस बार एक भी मैच हारे बिना खिताब अपने नाम कर लिया। ट्रॉफी जीतने के बाद लगभग सभी खिलाड़ी भारत लौट आए हैं। अब टीम इंडिया के ये खिलाड़ी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, यह खिलाड़ी 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा था। यह टूर्नामेंट इस खिलाड़ी के लिए काफी खराब रहा, जिसके बाद उन्हें फोन पर भारत वापस न लौटने की धमकियां मिलीं। इतना ही नहीं लोगों ने इस खिलाड़ी का पीछा भी किया।

 

एक भारतीय खिलाड़ी के साथ चौंकाने वाली घटना घटी।

दरअसल, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के विलेन बन गए। भारतीय टीम ग्रुप चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस दौरान वरुण चक्रवर्ती 3 मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके और वह काफी महंगे भी साबित हुए। इसके बाद वरुण को भारतीय टीम से भी बाहर कर दिया गया। वह करीब 3 साल तक टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बना सके। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में जोरदार वापसी की और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सिर्फ 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे।