एक स्कूल बस समेत 11 फिटनेस फेल वाहन सीज, 10 का चालान

मीरजापुर, 03 जुलाई (हि.स.)। जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल विजय प्रकाश सिंह ने बुधवार को फिटनेस फेल, परमिट फेल, बकाया कर वाहनों खासकर स्कूल वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इसमें 11 वाहनों सीज किया गया।

जांच के दौरान एक स्कूल वाहन का फिटनेस फेल मिला, जिसे सीज कर कजरहट पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। साथ ही कर बकाया होने पर 10 अन्य वाहनों का भी चालान किया गया। अभियान के दौरान बिना परमिट के संचालित एक बस को मंडी समिति में सीज किया गया। फिटनेस फेल चार अन्य वाहनों को मंडी समिति में सीज किया गया।

प्राइवेट वाहन के रूप में दर्ज एक वाहन का उपयोग व्यावसायिक वाहन के रूप में किया जा रहा था, उसे भी सीज किया गया। फिटनेस फेल व कर बकाया अन्य पांच वाहनों को कजरहट पुलिस चौकी में सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।