CBSE New Subjects: छात्रों के लिए बड़ी खबर! 9वीं-10वीं में 3 भाषाओं समेत 10 विषय पढ़ने होंगे, 11वीं-12वीं में दो भाषाएं अनिवार्य

NEP 2020, CBSE बोर्ड सिलेबस: 9वीं-10वीं बोर्ड में तीन भाषाएं और 11वीं-12वीं में दो भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने सभी स्कूलों को नेशनल फ्रेमवर्क को लेकर निर्देश दिए हैं। 9वीं-10वीं में बच्चे दो भारतीय भाषाओं के साथ एक विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे। कक्षा 9वीं-10वीं में बच्चों को अब भाषा के तीन विषयों समेत 10 विषय पढ़ने होंगे। वर्तमान में पांच मुख्य विषय और एक वोकेशनल है।

हर विषय के लिए पढ़ाई के घंटे भी तय कर दिए गए हैं. इसके तहत स्कूलों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. इसमें भाषा, पर्यावरण शिक्षा पर 120 घंटे और विज्ञान व सामाजिक विज्ञान पर 150 घंटे की पढ़ाई होगी। हर विषय में कम से कम 50 घंटे का प्रोजेक्ट वर्क भी अनिवार्य कर दिया गया है।

कला व शारीरिक शिक्षा की 60 घंटे पढ़ाई : सीबीएसई स्कूल संगठन सहोदय के सचिव सतीश कुमार झा ने कहा कि अब कला व शारीरिक शिक्षा को भी अनिवार्य कर दिया गया है. इसमें आर्ट, फिजिकल और वेल बीइंग के लिए 60 घंटे दिए गए हैं। 9वीं-10वीं में 10 विषय पास करने होंगे। भाषा एक में अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और स्पेनिश सहित कोई भी विदेशी भाषा शामिल हो सकती है।

जबकि भाषा 2-3 में दो भारतीय भाषाएं हिंदी, संस्कृत, पंजाबी और बंगाली रखी गई हैं। मुख्य विषयों में अभी भी तीन विषय रहेंगे, जो गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान हैं। जबकि, कौशल विषयों में कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा, कला शिक्षा और पर्यावरण शिक्षा शामिल हैं।

11वीं में छह विषय होंगे, आपको सभी में उत्तीर्ण होना होगा।

श्री झा ने कहा कि 11वीं कक्षा में दो भाषा विषय और चार अन्य विषय होंगे. इन छह विषयों में उत्तीर्ण होना होगा। अब सभी के लिए मार्क्स के साथ-साथ क्रेडिट सिस्टम भी होगा। किस विषय में कितना क्रेडिट है, इसे लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं. श्री झा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा दो बार होने की संभावना है, थ्योरी में अच्छे अंक वालों की ही परीक्षा ली जायेगी.