रामगढ़ शहर में कर्णधार संस्था ने लगाए 251 पौधे

रामगढ़, 05 जुलाई (हि.स.)। कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने आज 251 पौधे लगाए। इसके साथ शहर के गढ़बांध के समीप शुक्रवार को ‘धरती जल रही है’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को पौधरोपण की महत्ता और पर्यावरण में आए बदलाव की जानकारी दी गई।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने 1001 पौधे लगाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष जयदीप सोनी ने कहा कि आज संस्था की तरफ 251 पौधों का रोपण हुआ।