क्या भगवान गणेश को शमी के पत्ते चढ़ाए जा सकते हैं?

हिंदू धर्म में शमी के पौधे की पूजा का वर्णन है। ऐसा माना जाता है कि शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है इसलिए घर में शमी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। शनिदेव की पूजा के दौरान शमी के पत्तों का भी प्रयोग करना चाहिए। वहीं, कुछ लोग भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें शमी के पत्ते भी चढ़ाते हैं। ऐसे में ज्योतिषी राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि क्या भगवान गणेश की पूजा में शमी के पत्ते चढ़ाना उचित है और यदि हां तो इससे जुड़े नियम क्या हैं।

  • भगवान गणेश को शमी के पत्ते चढ़ाने से क्या होगा?
    वैसे तो शमी का पौधा शनिदेव का प्रिय माना जाता है, लेकिन शमी के पत्ते में भगवान शिव का वास माना जाता है। यही कारण है कि शमी के पत्तों का उपयोग भगवान शिव की पूजा में भी किया जाता है। वहीं, जिस भी चीज में भगवान शिव का वास होता है वह स्वत: ही भगवान गणेश को प्रिय मानी जाती है।
  • ऐसे में शमी के पत्ते में भगवान शिव का वास होने के कारण यह भगवान गणेश की पसंदीदा चीजों में से एक है। ऐसे में भगवान गणेश को शमी के पत्ते भी चढ़ाए जा सकते हैं।
  • धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान गणेश को शमी के पत्ते चढ़ाने से उन्हें दूर्वा चढ़ाने के समान फल मिलता है।
  • शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को शमी के पत्ते चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा व्यक्ति को बुद्धि भी प्राप्त होती है। व्यक्ति की मानसिक क्षमता बढ़ती है और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। व्यक्ति के बौद्धिक कौशल का विकास होने लगता है।