सड़क दुर्घटना देख रुका कैबिनेट मंत्री का काफिला, मंत्री ने घायल को निजी वाहन से भेजा अस्पताल

30dl M 1080 30032024 1

देहरादून, 30 मार्च (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय जा रहे थे। कैंट रोड आर्मी एरिया के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के कारण सड़क पर पड़ा था। यह देख कैबिनेट मंत्री ने अपने काफिले को रोका और अपनी निजी वाहन से घायल को दून अस्पताल भेजा। साथ ही अस्पताल के सीएमएस से फोन पर वार्ता कर घायल का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए।

घायल व्यक्ति देहरादून नया गांव निवासी चंदर नागी (58) आर्मी एरिया में ही केबल का काम करता है। काम पर जाते समय अचानक चंदर नागी के मोटरसाइकिल का टायर निकल जाने के कारण वह सड़क पर गिर गया था। फिलहाल दुर्घटना में घायल चंदर नागी का उपचार किया जा रहा है, जो अब स्वस्थ है।