ब्रोकली एक महंगी लेकिन बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिसे कई लोग अपने स्वाद के कारण खाना पसंद नहीं करते। खासकर बच्चे इसे देखने से ही कतराते हैं। लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो इसका स्वाद भी शानदार हो सकता है। आज हम आपको एक विशेष रेसिपी ‘गोभी ब्रोकली मक्खनी’ बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चे भी खुशी-खुशी खाएंगे।
सामग्री:
- गोभी: 1 कप
- ब्रोकली: 1/2 कप
- मटर: 1/2 कप
- नमक: स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए:
- तेल: 2 चम्मच
- बारीक कटा प्याज: 1
- बारीक कटा अदरक: 1 टुकड़ा
- लाल मिर्च पाउडर: स्वादानुसार
- कटा टमाटर: 3
- गरम मसाला: 1 चम्मच
- जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी: 1 चम्मच
- कोकोनट मिल्क: 3/4 कप
- काजू का पाउडर: 1/4 कप
- नमक: 3/4 चम्मच
- चीनी: 1/4 चम्मच
विधि:
- एक बड़े बर्तन में पानी उबालें।
- जब पानी उबल जाए, तो उसमें एक चम्मच नमक डालकर गोभी को तीन से चार मिनट तक पकाएं। गोभी को निकालकर अलग रख दें।
- अब उसी पानी में ब्रोकली डालकर पांच से छह मिनट तक पकाएं।
- ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- फिर अदरक, लहसुन और मिर्च डालकर दो मिनट और पकाएं।
- सभी मसाले डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब टमाटर, नमक, चीनी और कसूरी मेथी डालकर ढककर मध्यम आंच पर आठ से दस मिनट तक पकाएं। गैस बंद करें।
- जब मसालों वाला मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसमें काजू का पाउडर और कोकोनट मिल्क डालकर ग्राइंडर में पेस्ट बना लें।
- अब एक पैन में ग्रेवी, गोभी, ब्रोकली, मटर और मसालों का तैयार पेस्ट डालें। मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। जरूरत पड़े तो ग्रेवी को और पतला कर लें।
- धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।
इस स्वादिष्ट गोभी ब्रोकली मक्खनी के साथ अपने परिवार और बच्चों को सेहतमंद भोजन का आनंद दें।