8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी अपडेट, वेतन आयोग ने तय की परामर्श बैठकों की तारीखें

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी अपडेट, वेतन आयोग ने तय की परामर्श बैठकों की तारीखें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने कर्मचारी यूनियनों और प्रमुख हितधारकों के साथ परामर्श बैठकों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग आगामी 7 अगस्त और 10 अगस्त को नई दिल्ली में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधी बातचीत करेगा, जहां संगठन अपनी प्रमुख मांगों और सुझावों को आयोग के समक्ष रख सकेंगे।

31 जुलाई तक आवेदन करना अनिवार्य

बैठक में शामिल होने के लिए आयोग ने सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं। जिन पात्र कर्मचारी संगठनों ने पहले ही अपना ज्ञापन (Memorandum) जमा कर दिया है, उन्हें 31 जुलाई तक अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन भेजना होगा। तय समय सीमा के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार करना पूरी तरह से आयोग के विवेक पर निर्भर करेगा।

इन मुख्य मुद्दों पर होगी सीधी चर्चा

इन बैठकों के दौरान आयोग मुख्य रूप से वेतन संरचना में संशोधन, फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ते (DA), विभिन्न भत्तों के पुनरीक्षण, पेंशन व्यवस्था में सुधार और सेवा शर्तों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेगा। प्राप्त सुझावों के आधार पर ही आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगा।

देशभर के अन्य राज्यों में भी होंगी बैठकें

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में होने वाली बैठकें केवल शुरुआती चरण हैं। आने वाले दिनों में देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसी तरह की चर्चाएं आयोजित की जाएंगी ताकि सभी पक्षों की राय को इसमें शामिल किया जा सके। इस फैसले से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और भत्तों पर सीधा असर पड़ेगा।

Latest Posts