भाजपा के 400 पार के नारे का मतलब भारत का संविधान खत्म करना : अखिलेश यादव

-सपा सुप्रीमो ने भोजपुर में मुरादाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी रूचि वीरा के समर्थन में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

मुरादाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अबकी बार 400 पार के नारे का मतलब है कि ये भारत का संविधान खत्म करना चाहते हैं। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबडेकर ने ऐसा संविधान दिया है, जिसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं है। जबकि भाजपा की सरकार लोगों के बीच भेदभाव पैदा करने का काम कर रही है। यह बातें समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार शाम को मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र के भोजपुर में सपा-कांग्रेस गठबंधन से मुरादाबाद लोकसभा प्रत्याशी रूचि वीरा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि अपनी मांग को लेकर किसान लंबे समय तक दिल्ली के बार्डर पर बैठे रहे, लेकिन सरकार ने उनकी आवाज नहीं सुनीं। इस आंदोलन में करीब 1000 किसानों की जान चली गई। उप्र विधानसभा चुनाव से पहले यह काले कानून वापस ले लिए गए। सपा सुप्रीमो ने नोटबंदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी के समय किसी को नही पता था कि अगली सुबह नोट बंद हो जाएंगे। कहा कि इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया। उन्होंने कहा कि हमने वैक्सीन नहीं लगवाई, हमने चंदा नहीं दिया। जिसने वैक्सीन लगवाई, समझो उसने भी भाजपा को चंदा दिया।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उप्र में 100 नंबर पुलिस की गाड़ी का नंबर 112 कर दिया, इसी तरह पुलिस की भी वसूली बढ़ गई। इस सरकार में तहसील से लेकर जिले तक वसूली बढ़ गई। अखिलेश ने पेपर लीक पर भी भाजपा को घेरा। कहा कि सभी परीक्षाएं, जो उत्तरप्रदेश मे हुई हैं, वो सभी लीक हो गईं। इनकी सरकार में अब तक 10 परीक्षाएं लीक हो चुकी है, 7 लाख बच्चे हैं, जो पेपर देने गए। ऐसे ही किसान नाराज हैं। कहा कि गठबंधन किसी ने बचाया है तो सपा ने बचाया है। इसलिए उत्तर प्रदेश में खास करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठबंधन को मजबूत बनाना है तो स