दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन दशक बाद मिली जीत का जश्न मना चुकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब नए चुनावी मिशन में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी विराम के अब बिहार, असम और तमिलनाडु में भाजपा की स्थिति मजबूत करने में लगे हैं।
बिहार में चुनावी बिगुल, 24 फरवरी को भागलपुर से अभियान की शुरुआत
बिहार में अक्टूबर 2025 तक विधानसभा चुनाव होने हैं, और इसी के तहत PM मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस रैली के साथ ही वह किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त जारी करेंगे और भागलपुर में नई सेंट्रल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मंच पर मौजूद रहेंगे, जिससे जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की एकजुटता का संदेश जाएगा।
केरल में मुर्गे की बांग पर मचा बवाल, बुजुर्ग ने की शिकायत, प्रशासन को देना पड़ा दखल
असम और तमिलनाडु पर भी BJP की नजर
असम और तमिलनाडु में अगले साल चुनाव होने हैं, लेकिन BJP पहले से ही पूरी ताकत झोंक रही है। पीएम मोदी 24 फरवरी को असम भी जाएंगे, जहां वह एक बड़े इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लेंगे, जिससे 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। इसके बाद 28 फरवरी को वे तमिलनाडु के रामेश्वरम जाएंगे, जहां पंबन पुल का उद्घाटन करेंगे, जो रामेश्वरम को तमिलनाडु के अन्य हिस्सों से जोड़ेगा।
दिल्ली से बिहार तक, PM मोदी ही BJP का चेहरा
दिल्ली चुनाव प्रचार में PM मोदी ने खुद नेतृत्व किया, और यमुना सफाई जैसे मुद्दों को भी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर करने की बात कही थी। अब बिहार में भी वह सीधे प्रचार की कमान संभालेंगे। असम में भाजपा बीते 10 सालों से सत्ता में है और तीसरी बार वापसी की चुनौती होगी। तमिलनाडु में BJP को DMK और AIADMK के बीच खुद को मजबूत करना है, और पीएम मोदी के दौरे से पार्टी को मजबूती मिलेगी।