भाजपा का होगा लोकसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष:गिरिराज सिंह

पूर्वी चंपारण,18 जून(हि.स.)। जिले के कोटवा स्थित कदम चौक पर हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता जो इस बार हैट्रिक बनाते तीसरी बार मोदी सरकार में मंत्री पद का शपथ लिये है।

मंत्री सिंह ने कुछ सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनो ही भारतीय जनता पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए अपने तीसरी पारी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। देश में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। मंत्री अपने पुराने अंदाज में दिखे। वे केसरिया के सिसवा पटना गांव में अपने दिवंगत निजी सचिव राजकुमार दिग्विजय उर्फ प्रिंस कुमार सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त कर लौट रहे थे। इस बीच कदम चौक के पास पहले से खड़े सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता हाथों में फूल माला लिए नेता का इंतजार कर रहे थे। मंत्री का काफिला रुकते ही लोगो ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मंत्री ने लोगो का अभिवादन स्वीकार किया।

इस मौके पर कल्याणपुर के पूर्व विधायक सचिंदर प्रसाद सिंह , भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह,किसान वीरेंद्र प्रसाद सिंह,अमित कुमार विनोद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।