भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, मुर्दाबाद के नारे लगाए

फिरोजाबाद, 02 जुलाई (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतत्व मे मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हिंदुओं से माफी मांगने की मांग की है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने जिस तरह भारत के लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा के सदन मे पूरे भारत वर्ष के हिन्दुओं की आत्मा को आहत किया है। उन्होंने सभी हिन्दूओं के विरुद्ध अभद्रतापूर्ण टिप्पणी की है। सभी हिन्दुओं को हिंसावादी बताकर उन्होंने हम सब हिन्दुओं के हजारों वर्ष पूर्ण के धर्म और सभी सनातनियों को इस तरह की टिप्पणी से अपमानित करने का प्रयास किया है। उसे पूरे भारत की ही नहीं विश्व में रह रहे सभी हिंदू कभी माफ नहीं करेंगे। हिन्दुओं का इतिहास गवाह है किकी सभी धर्मों में हिन्दु अपनी सरलता सहजता और प्रेम त्याग की भावना से जाना जाता है। हम युवा मोर्चा के सभी साथी यह मांग करते है। उन्हें सभी हिन्दुओं से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता के हाथों में राहुल गांधी हाय-हाय, राहुल गांधी माफी मांगो, राहुल गाँधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी होश में आओ की तख्तियां लिए थे।

पुतला दहन करने वालों राहुल, देश दीपक, गौरव, अभिषेक, मयंक, सुमित, अतुल, ध्रुव, यतेंद्र, रोहित, बंटी, संकेत, राजुल, अंशुल, अमन, विकाश, अमित, अभी, विष्णु, धीरज, युवराज अशीष, सागर, नानु और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।