अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने भरा जोश

बाराबंकी, 27 अप्रैल(हि.स.)। विधानसभा के भाजपा बूथ अध्यक्षों व उनकी कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मेलन आडोटोरियम में सम्पन्न हुआ। जिसमें भाजपा अवध क्षेत्र के प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजय राय उपस्थित हुए। उन्होंने सभी बूथों पर पिछले चुनाव की तुलना में 370 वोट अधिक डलवाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

श्री राय ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की सरकार इसलिए दुबारा नहीं बनी, क्योंकि छह सांसद कम थे। उस समय फील गुड का नारा चला था, जिससे तमाम लोग वोट डालने नहीं गए। गुड फील तभी होगा,जब हर बूथ पर 370 वोट बढ़वा कर डलवाएंगे।

मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि वोट मांगने के लिए विकास कार्यो की लम्बी फेहरिस्त है।मतदाता से कहें कि वे मोदी की गारंटी लेकर आए हैं। लोकसभा प्रभारी विनोद मिश्रा ने कहा कि सभी की सक्रिय भूमिका चुनाव जिताने में मदद करेगी।

जिला प्रभारी एमएलसी अवनीश पटेल ने कहा कि पन्ना प्रमुख व सेक्टर संयोजक घर-घर जाकर मोदी की उपलब्धियों को बताएं। प्रत्याशी राज रानी रावत ने कहा कि वे भाजपा की एक कार्यकर्ता हैं। सांसद चुनी गई तो विकास की गंगा बहेगी।

पूर्व विधायक शरद प्रयास ने कहा कि 50 हजार से रामनगर विधान सभा जिताएं, ताकि ज्यादा विकास कार्य करवाया जा सके। इस अवसर पर हर गोविन्द सिंह, जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य, पूर्व चेयर मैन बद्री विशाल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शेखर ह्यारण, शहीद भारत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।