विकसित जबलपुर लोकसभा के संकल्प के साथ भाजपा ने रवाना किए प्रचार रथ

जबलपुर, 12 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय रानीताल से भाजपा के हाईटेक प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर जबलपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जबलपुर लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने मंगलवार को रवाना किया। ये प्रचार रथ भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रचार रथ आमजन के बीच पहुंचकर विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत भी कराएंगे।भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने और 2047 तक में सशक्त और विकसित भारत निर्माण के लिए जनता जनार्दन से सुझाव आमंत्रित करने के लिए प्रचार रथ प्रत्येक लोकसभा में भेजे हैं।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि पार्टी ने संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। एलईडी प्रचार वाहन जहां केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन के बीच पहुंचाएंगे, वहीं विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए उनसे सुझाव भी लेंगे। यह सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाए जाएंगे। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर अन्नू विधायक अभिलाष पांडेय, इंदु तिवारी,सदानंद गोडबोले,अखिलेश जैन निगम अध्यक्ष रिंकु विज प्रचार रथ प्रभारी डॉ.जयराम तिवारी शुभम अवस्थी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।