भाजपा ने जारी किया नागपुरी भाषा में प्रचार गीत

रांची, 11 मार्च (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को चुनावी प्रचार नागपुरी गीत का लोकार्पण किया गया। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गीत को जारी किया।

इस गीत को एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश राम के प्रयास से तैयार किया गया है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के किए कार्यों को बहुत सुंदर तरीके से गीत गाया गया है एवं चित्रण भी शानदार तरीके से किया गया है। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि नागपुरी लोकगीत के माध्यम से गांव-गांव में मोदी के संदेश को पहुंचाने में कारगर साबित होगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन उपस्थित थे।