भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शनिवार को करेंगे हिमाचल में तीन रैलियां : बिहारी लाल

शिमला, 17 मई (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश में चुनावी सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह सभाएं कांगड़ा के फतेहपुर, चंबा और सोलन के अर्की में होगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पहली जनसभा प्रातः 11ः00 बजे, स्थान-रैहण फतेहपुर, कांगड़ा, दूसरी जनसभा चंबा में दोपहर 1 बजे होगी और तीसरी सोलन के कुनिहार में दोपहर 3ः30 बजे होगी।

उन्होंने कहा कि इन विशाल जनसभाआें को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके सम्बोधन से हिमाचल में प्रचार को तेजी मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूस्ट भी होगा। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए एक वातावरण का निर्माण होगा।

उन्हांने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करे इसके लिए हिमाचल की जनता प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को सदैव अपना दूसरा घर माना है और हिमाचल के विकास को प्राथमिकता दी।