भाजपा का मतलब है भ्रष्टाचारी जोड़ो पार्टी : झामुमो

रांची, 06 मार्च (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 20 वें दिन बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में उपवास रखा।

मौके पर सोनाराम देवगम ने कहा कि हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही कहा कि भाजपा का मतलब है भ्रष्टाचारी जोड़ो पार्टी। भाजपा कोई पार्टी नहीं है। वह वाशिंग मशीन बन गई है। भाजपा अपने आप को गंगा समझ रही है, जिसमें जितने भ्रष्टाचारी जाएंगे वह साफ हो जायेंगे।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि उपवास कार्यक्रम के 20वें दिन पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति आई है और हेमंत सोरेन के न्याय के लिए सभी यहां उपवास पर बैठे हुए हैं। सारे जिलों में पंचायत में भी न्याय यात्रा कार्यकर्ता निकाल रहे हैं। आने वाले चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार को यहां की जनता झारखंड के अपमान का बदला लेगी।