भाजपा महिला मोर्चा का मिशन, घर- घर महिला वोटर से सम्पर्क

प्रयागराज, 27 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने देश की आधी आबादी मतदाता महिलाओं को साधने की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मजबूत कार्य प्रणाली के तहत लोकसभा के चुनावी समर में विपक्ष को शिकस्त देने के लिए मजबूत तैयारी की है।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इलाहाबाद एवं फूलपुर लोकसभा की दोनों सीटों पर कमल खिलाने को लेकर संगठन द्वारा देश की आधी आबादी महिला मतदाता को साधने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर महिला टोली का गठन किया गया। जो घर से रसोई घर महिला वोटर से सम्पर्क और घर-घर जायेंगे, हर घर कमल खिलाएंगे। अपने जीत का मिशन और विजन लेकर घर-घर जाकर महिलाओं से जनसंपर्क कर रही हैं। और मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बता रही हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा द्वारा नई महिला मतदाता, पिछड़े, दलित और आदिवासी, जनजाति महिला मतदाता को साधने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर जनसम्पर्क जन संवाद की महिला समूह की टोली के माध्यम से तैयारी की है। 27 अप्रैल से आरम्भ होने वाले शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा में पार्टी द्वारा महिला मतदाताओं को साधने के लिए महिला वक्ताओं को भी लगाया गया है। इसके अलावा महिला समाज की हर वर्ग हर समुदाय को जोड़ने को लेकर लोकसभा के दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन के उपरांत 1 मई के बाद महिला सम्मान समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन लोकसभा स्तर पर करने की तैयारी की जा रही है।