भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली

हरिद्वार, 05 मार्च (हि.स.)। त्रि-दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा ने पांच विधानसभा क्षेत्रों में स्कूटी रैली एवं पदयात्रा निकाली।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा त्रि-दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिवस पर हरिद्वार के पांच विधानसभा में स्कूटी रैली/पदयात्रा निकाली गई है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से हुई और लक्सर विधानसभा में समापन हुआ। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभाओं में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष भारी संख्या में मातृ शक्ति के साथ रैली में मौजूद रहीं।

रैली को व्यवस्थित करने हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी रुचि भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा,भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल और जिला महामंत्री आशु चौधरी भी रैली में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ , प्रदेश मंत्री रीता चमोली, रंजना चतुर्वेदी, आभा शर्मा, महामंत्री प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, मनु रावत, सोनिया अरोड़ा, पारुल चौहान, शर्मिला बगवाड़ी, अंजू बघवार, मंडल अध्यक्ष गुड्डी कश्यप, मंजू नेगी, रोशनी भट्ट, पूनम माखन, रचना देवी, नेहा सैनी, सुनीता यादव, चित्रा शर्मा, रीना तोमर, प्रमिला गुप्ता ,रेनू शर्मा सुधा राठौर, गोमती मिश्रा और भारी संख्या में सम्मानित पदाधिकारी गण एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।