भाजपा की तरफ से भी चुनाव प्रचार किया गया तेज

आरएस पुरा, 11 अप्रैल (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी लगातार चुनाव प्रचार को तेज किया जा रहा है और घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की जा रही है। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में अलग-अलग जगह पर चुनाव प्रचार चलाया और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान कृष्ण चौधरी, जिला महासचिव रिंकू चौधरी, रोहित शर्मा, पूर्व सरपंच दर्शन लाल, ईश्वर शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला महासचिव रिंकू चौधरी ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है और लोगों से भाजपा के हित में समर्थन मांगा जा रहा।

उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि लगातार तीसरी बार भी केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में लाना है। इस मौके पर भाजपा नेता दर्शन चौधरी तथा रोहित शर्मा ने भी अपने विचार रखे और लोगों से अपील करते हुए कहा कि जम्मू रियासी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा को अपना वोट देकर सफल बनाएं।