बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नई दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह बैठक 12 मार्च (बुधवार) को कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली थी, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहने वाले थे।
इस बैठक में बिहार के नए कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य प्रमुख पार्टी नेताओं को बुलाया गया था। बैठक का मकसद बिहार चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेना और आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन व सीट शेयरिंग पर चर्चा करना था। हालांकि, अब यह बैठक टाल दी गई है और इसकी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का ऐलान, 60 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
बैठक टालने के पीछे क्या वजहें?
कांग्रेस की ओर से कहा गया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए बैठक को स्थगित किया गया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
- क्या कांग्रेस के भीतर अंदरूनी मतभेद हैं?
- क्या आरजेडी के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर राय नहीं बन पाई?
- क्या कन्हैया कुमार की पदयात्रा कांग्रेस नेताओं के बीच असहमति की वजह बन गई है?
बैठक स्थगित होने के राजनीतिक मायने
1. कन्हैया कुमार की पदयात्रा से मतभेद?
- एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बिहार में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेता इस फैसले से खुश नहीं हैं।
2. आरजेडी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर असहमति?
- बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।
- सीएम कैंडिडेट को लेकर भी कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से माहौल गरमाया हुआ है।
क्या आगे की रणनीति में बदलाव होगा?
- कांग्रेस नेतृत्व अब बैठक की नई तारीख तय करेगा और सभी नेताओं से विचार-विमर्श करेगा।
- क्या कांग्रेस बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है?
- क्या गठबंधन के नए समीकरण बन सकते हैं?