Bigg Boss 19 Exclusive : ट्रॉफी मिले न मिले, तान्या मित्तल को मिल गया टीवी का सबसे बड़ा शो
News India Live, Digital Desk: बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में हर साल लड़ाइयां और प्यार-मोहब्बत तो होती ही है, लेकिन सबसे ज़्यादा इंतज़ार उस पल का होता है जब 'टीवी की क्वीन' एकता कपूर (Ekta Kapoor) घर के अंदर कदम रखती हैं। इतिहास गवाह है कि जब भी एकता घर में आई हैं, किसी न किसी की किस्मत का ताला ज़रूर खुला है। याद है न तेजस्वी प्रकाश और निमृत कौर?
इस बार यानी बिग बॉस 19 में यह 'जैकपॉट' लगा है कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के हाथ।
वीकेंड के वार पर क्या हुआ?
खबर है कि शो में एक स्पेशल सेगमेंट के दौरान एकता कपूर और उनकी टीम अपनी आने वाली फिल्म और प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने पहुंची थीं। जैसा कि हमेशा होता है, एकता ने कंटेस्टेंट्स से कुछ टास्क्स करवाए और उनकी एक्टिंग स्किल्स को परखा।
इसी दौरान एकता की नज़र तान्या मित्तल पर पड़ी। तान्या के एक्सप्रेशन्स, उनकी चाल और स्क्रीन पर उनकी प्रेज़ेंस (Screen Presence) देखकर एकता कपूर इतनी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने शो के दौरान ही उन्हें अपने सुपरहिट शो 'नागिन' (Naagin) की अगली लीड एक्ट्रेस के तौर पर ऑफर दे दिया।
तान्या को यकीन नहीं हुआ
घर के अंदर मौजूद खबरी बताते हैं कि जैसे ही एकता ने यह ऑफर दिया, तान्या के चेहरे का रंग ही बदल गया। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सपना इतनी आसानी से पूरा हो गया। बाकी घरवाले भी यह देखकर हैरान रह गए। जहाँ एक तरफ ट्रॉफी की जंग चल रही है, वहीं तान्या ने ट्रॉफी से भी बड़ा इनाम (करियर के लिहाज़ से) पहले ही जीत लिया है।
'नागिन' के लिए क्यों परफेक्ट हैं तान्या?
सोशल मीडिया पर फैंस पहले से ही कह रहे थे कि तान्या के नयन-नक्श और उनकी तीखी अदाएं बिलकुल 'नागिन' वाली वाइब देती हैं। एकता कपूर भी अक्सर ऐसे चेहरों की तलाश में रहती हैं जो मासूम भी दिखें और जिनमें थोड़ा एटीट्यूड भी हो। तान्या इस खांचे में बिलकुल फिट बैठती हैं।
इतिहास दोहराया गया
आपको याद होगा कि तेजस्वी प्रकाश को भी बिग बॉस के फिनाले से ठीक पहले 'नागिन 6' के लिए साइन किया गया था और शो हिट रहा था। अब तान्या मित्तल पर एकता ने दांव खेला है।
अब देखना मज़ेदार होगा कि शो से बाहर आने के बाद तान्या किस तरह 'इच्छाधारी नागिन' बनकर दर्शकों के दिलों पर डंक मारती हैं (मतलब राज़ करती हैं)! फिलहाल तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।