उत्कृष्ट साहित्य लेखन पर सम्मानित हुए भोलानाथ कुशवाहा

30dl M 148 30032024 1

मीरजापुर, 30 मार्च (हि.स.)। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज ने अपने स्थापना दिवस पर शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में ”एकेडेमी सम्मान-2024” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मेंबर ज्यूडिशियल विनोद कुमार ओझा, प्रमुख सचिव, भाषा कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार व सचिव एकेडेमी देवेन्द्र प्रताप सिंह के हाथों प्राप्त हुआ।

ज्ञात हो कि श्रीकुशवाहा की हिंदी में विविध विधाओं की अब तक नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें कविता, कहानी, नाटक, दोहा, हाइकु, नवगीत आदि शामिल हैं। उनका बालगीत संग्रह ”बन्दर आया-बन्दर आया” शीघ्र प्रकाशित होने वाला।

साहित्य लेखन के लिए उन्हें लगातार सम्मानित किया जाता रहा है। उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ का मोहन राकेश सर्जना पुरस्कार,जयपुर का राजेंद्र बोहरा स्मृति काव्य सम्मान, साहित्यिक संघ वाराणसी (सोच विचार पत्रिका) का सेवक साहित्य श्री सम्मान, शहर समता विचार मंच का कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान, गोंडा की पूर्वापर पत्रिका का साहित्य श्री सम्मान, भारत विकास परिषद भदोही का शिव चंद कोठारी साहित्य रत्न सम्मान, वर्ड लिटरेरी फोरम पीस एण्ड ह्यूमन राइट्स का नेशनल अम्बेडकर आफ पीस सम्मान, विश्व हिंदी संस्थान कनाडा का सार्वभौमिक साहित्यकार सम्मान आदि मिलें हैं। श्रीकुशवाहा को एकेडेमी सम्मान मिलने पर कवियों व शायरों ने बधाई दी।