Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, ‘पजरवा सट ना’ सॉन्ग ने जीता लोगों का दिल

Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, 'पजरवा सट ना' सॉन्ग ने जीता लोगों का दिल
Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, ‘पजरवा सट ना’ सॉन्ग ने जीता लोगों का दिल

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी एक साथ स्क्रीन पर आती है, फैंस के बीच तहलका मच जाता है। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री और रोमांस देखकर दर्शक खुद को उनके दीवाने बनने से रोक नहीं पाते।

इन दिनों इन दोनों का एक रोमांटिक गाना ‘पजरवा सट ना’ यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। गाना इतना पॉपुलर हो गया है कि सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

यह खूबसूरत गाना भोजपुरी फिल्म ‘संयोग’ का है, जिसे विजय चौहान और अंजलि यादव ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने, जबकि इसका दिल छू लेने वाला म्यूजिक दिया है साजन मिश्रा ने। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी कभी समंदर किनारे, तो कभी पुल पर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है। इन दोनों की बॉन्डिंग, हावभाव और आंखों की भाषा सब कुछ इतना शानदार है कि देखने वालों का दिल जीत ले।

गाने में आम्रपाली दुबे के चेहरे पर अपने प्रेमी के लिए जो प्यार और दूरी की तड़प दिखाई देती है, वो सीधे दिल में उतरती है। वहीं निरहुआ भी अपने अंदाज से लोगों के दिलों में घर कर जाते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो दोनों रियल में भी एक-दूसरे के लिए ही बने हों।

फैंस की प्रतिक्रियाएं भी गाने की लोकप्रियता को दर्शा रही हैं। किसी ने लिखा – “रियल जुबली स्टार, भोजपुरी इंडस्ट्री का दिल निरहुआ।” एक और फैन ने कहा – “बहुत ही गजब का गाना है। कमाल के लिरिक्स हैं।” वहीं एक यूजर ने तो भावुक होकर लिखा – “इतना क्यूट कपल है, इसके बारे में क्या लिखूं?”

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि फैंस के दिलों में भी राज करती है। इनका हर गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है और लोग बेसब्री से इनके नए गानों का इंतजार करते हैं। ‘पजरवा सट ना’ भी इसी कड़ी में एक और हिट साबित हुआ है जिसने फिर से ये साबित कर दिया कि जब ये दोनों साथ होते हैं, तो सिर्फ गाना नहीं, जादू चलता है।