खाली पेट खजूर खाने के फायदे

437101 Pancha1

खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आपके शरीर में खून की कमी है और आप जल्दी थक जाते हैं तो अपनी डाइट में खजूर को शामिल करें। खजूर खाने से ये दोनों समस्याएं बिना दवा के ठीक हो जाती हैं। क्योंकि खजूर में आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप सुबह खाली पेट 2 खजूर खाएंगे तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे। इससे कई बीमारियाँ दूर होने लगती हैं। 

खजूर का सेवन कब करें?

खजूर में प्राकृतिक शर्करा होती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होती है। इसलिए मधुमेह रोगी भी खजूर खा सकता है। डायबिटीज होने पर बार-बार खाना निगलने की इच्छा हो तो खजूर खाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खजूर खाने के फायदे पाने के लिए सुबह नाश्ते में 2 टुकड़े खजूर खाएं। सुबह खाली पेट खजूर खाना महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। 

खाली पेट खजूर खाने के फायदे 

1. सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। 

2. खजूर फाइबर का स्रोत है। खाली पेट खजूर का नियमित सेवन मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। कब्ज, अपच से राहत दिलाता है। 

3. खजूर खाने से भूख कम लगती है, जिससे ज्यादा खाने से बचाव होता है और वजन नियंत्रित रहता है। 

4. खजूर में आयरन होता है जो शरीर में खून की आपूर्ति करता है। खजूर में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। 

पुरुषों के लिए वरदान क्यों है खजूर?

आयुर्वेद में खजूर का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार खजूर और दूध का एक साथ सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। दो या तीन छुहारे दूध में उबालकर रोजाना दूध के साथ सेवन करने से ताकत और वीर्य दोनों बढ़ते हैं। खजूर में मैग्नीशियम भी होता है, जो शरीर में शुगर को नियंत्रित करने का काम करता है। इसलिए डायबिटीज जैसी समस्या वाले लोगों को भी दूध और खजूर का सेवन करना चाहिए।