Bank Holiday: अगले 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Post

Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आज ही निपटा लें, क्योंकि अगले 3 दिन बैंक बंद रहेंगे. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. 

छवि

अगले दिन, 16 अगस्त 2025 को कई राज्यों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। इससे आपके ज़रूरी कामों में देरी हो सकती है। आपको बता दें कि अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर राज्य और त्योहारों के हिसाब से बदलता रहता है।

छवि

15 अगस्त को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। तो वहीं 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी, जबकि कुछ राज्यों में इसी दिन पारसी नववर्ष (शहंशाही) भी मनाया जाएगा, जिसके चलते वहां भी बैंक बंद रहेंगे। 

छवि

16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

छवि

हालाँकि, 16 अगस्त की छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं होती है, इसलिए कुछ राज्यों में बैंक 16 अगस्त को भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 17 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसलिए, कुछ राज्यों में बैंक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे। 

--Advertisement--