Bank Holiday: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday 2023 2 696x406.jpg

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगले महीने यानी अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप जनवरी के लिए बचे कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। इस लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टियों में से 4 छुट्टियां रविवार को हैं। इनमें से कई छुट्टियां लगातार पड़ने वाली हैं। आपको बता दें कि देशभर में 15 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। वहीं RBI की गाइडलाइन के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2024 में बैंक अवकाशों की सूची

आइए जानते हैं अक्टूबर में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? इसलिए अगले महीने की छुट्टियों की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें ताकि आप बेवजह की परेशानियों से बच सकें।

1 अक्टूबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कारण अवकाश।
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश।
3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती।
6 अक्टूबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)।
10 अक्टूबर- महासप्तमी
11 अक्टूबर- महानवमी
12 अक्टूबर- दशहरा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
14 अक्टूबर- गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसीन) और दशहरा
16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू-कश्मीर) और चौथा शनिवार
27 अक्टूबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली