बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन बुधवार से किशनगढ़ स्टेशन पर रुकेगी

अजमेर, 4 मार्च (हि.स)। रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को बुधवार 6 मार्च से किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़- बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 06 मार्च 24 से किशनगढ़ स्टेशन पर 15.09 बजे आगमन व 15.11 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 08 मार्च 24 से किशनगढ़ स्टेशन पर 04.22 बजे आगमन व 04.24 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव आगामी आदेशों तक दिया जा रहा है।