एस्ट्रो टिप्स: गरीबी से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 4 उपाय, जल्द खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे

एस्ट्रो टिप्स: सनातन धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। जिस घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है, वहां धन और समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है। इसलिए लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन विशेष व्रत रखते हैं। 

इस दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय करने से भी धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आज हम आपको शुक्रवार के कुछ ऐसे अनोखे उपायों के बारे में बताते हैं। इन चार उपायों में से कोई भी एक उपाय करने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं। 

शुक्रवार का अचूक उपाय

 

1. अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां हैं और लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। यदि संभव हो तो शुक्रवार के दिन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं और दक्षिणा दें। 

2. शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करना भी लाभकारी होता है। इस दिन किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करें। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है और धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं।

 

3.अगर आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। शास्त्रों के अनुसार कमल का फूल लक्ष्मीजी को अत्यंत प्रिय है, उन्हें कमल का फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न होती हैं। 

4. शुक्रवार के दिन एक मुखी रुद्राक्ष, एक गांठ, गोमती चक्र और एक कौड़ी लेकर उसे लाल कपड़े में बांध लें और पोटली बनाकर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के सामने रख दें। इसके बाद इस पोटली को घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।