Asparagus Benefits: महिलाओं के लिए रामबाण है शतावरी, जानिए फायदे

Health Benefits Asparagus 1296x7

शतावरी के फायदे: शतावरी एक जड़ी बूटी है, जो पहाड़ों में पाई जाती है। शतावरी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। शतावरी पीरियड्स को नियमित करने में मदद करती है। इसके साथ ही शतावरी हार्मोन को संतुलित करती है, जिससे हार्मोन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

शतावरी वजन घटाने में भी मदद करता है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी6, प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है।

गर्भावस्था में फायदेमंद – शतावरी में फोलेट की मात्रा अधिक होती है, जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद फोलेट गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में बच्चे के जन्म से जुड़े दोषों और खतरों को कम करता है, जिससे बच्चा स्वस्थ होता है।

पाचन को स्वस्थ रखता है – शतावरी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है। इसका सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है।

वजन घटाने में सहायक – शतावरी में घुलनशील फाइबर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें फैट बहुत कम होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए शतावरी एक अच्छा विकल्प है।

सूजन कम करता है – शतावरी में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इससे सूजन की समस्या दूर हो जाती है।

बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद- शतावरी एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है। यह शरीर से अतिरिक्त नमक और तरल पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. साथ ही यूटीआई जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद – शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन होता है, जो पिंपल्स को रोकने में मदद करता है, जिससे त्वचा पर चकत्ते और मुंहासे नहीं होते हैं।